हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ धौलाना तथा गढ़मुक्तेश्वर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां फरियादियों की फरियाद सुनी गई। जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा ने गढ़मुक्तेश्वर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष एवं वन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
धौलाना तहसील में शिकायत लेकर पहुंचे जहां फरियादियों की समस्याएं एसडीएम संतोष कुमार उपाध्याय ने सुनी। इस दौरान सीओ वरुण कुमार मिश्रा, तहसीलदार प्रवीण कुमार, बीडीओ अभिमन्यु सेठ आदि अधिकारियों ने शीघ्र से शीघ्र समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निपटारे के लिए निर्देश दिए। अधिकारियों ने आने वाले लोगों की समस्याएं सुनी। कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए तो कुछ का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया। इस दौरान एसडीएम सुनीता सिंह, क्षेत्राधिकारी हापुड़ स्तुति सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















