👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप के बेटे की गाड़ी का चालान किया। दरअसल गाड़ी पर ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी। ऐसे में पुलिस ने गाड़ी का 2500 रुपए का चालान काटा और शीशो पर लगी काली फिल्म को उतारा। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी।
आपको बता दें कि टीआई अमित कुमार बुधवार को मेरठ रोड पर टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने काले रंग की एक कार पर ब्लैक फिल्म लगी हुई देखी। ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया और उसका 2500 रुपए का जुर्माना किया। साथ ही गाड़ी पर लगी ब्लैक फिल्म भी उतारी।























