👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में श्री राम बारात धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्री राम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीराम बारात धूमधाम से निकाली गई। भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न गुरु वशिष्ट के साथ अपने इष्ट देव के मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद रथ पर सवार होकर जनकपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। राम बारात में विभिन्न झांकियां भी निकाली गई। भजनों के माध्यम से माहौल पूरी तरह आस्था के रंग में रंग गया।





















