हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी में बुजुर्ग की दाढ़ी खींचने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जहां से पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।
मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी बुजुर्ग मंगलवार की देर शाम पुराना बाजार स्थित एक व्यक्ति के घर जा रहा था। रास्ते में ही मोहल्ले के रहने वाले पिंटू उर्फ जितेंद्र ने उसे रोक लिया। आरोपी शराब के नशे में धुत था जिसने बुजुर्ग के साथ गाली गलौज कर अभद्रता की जिसका विरोध करने पर उसने बुजुर्ग की पिटाई की और देखते ही देखते उसकी दाढ़ी पकड़ कर खींच दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिंटू उर्फ जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






















