पिलखुआ को एक्सपोर्ट हब घोषित करने की मांग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद पिलखुआ के चेयरमैन विभु बंसल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन देकर पिलखुआ को एक्सपोर्ट हब घोषित कलने की मांग की। 17 अक्टूबर 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड के आनन्द विहार में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में अनुसूचित वर्ग को संबोधित किया। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नगर पिलखुवा को एक्सपोर्ट हब घोषित करने हेतु अनुरोध किया और एक ज्ञापन दिया कि नगर पिलखुवा हैन्डलूम नगरी के नाम से विख्यात है , नगर में देश ही नही विदेश से भी हैन्डलूम, टैक्सटाइल, प्रिटिंग आदि वस्त्रों का आयात व निर्यात होता है , पिलखुवा को एक्सपोर्ट हब घोषित किये जाने पर नगर पिलखुवा में न सिर्फ नये स्टार्ट अप आकर्षित होंगे बल्कि पिलखुवा को अपनी खोई हुई पहचान भी वापिस मिल जायेगी और सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

इसके साथ ही यू पी रोडवेज की लखनऊ से दिल्ली व बरेली से दिल्ली चलने वाली बसों को एलिवेटेड रोड के स्थान पर नगर के अन्दर से निकल रहे एन एच 9 से होकर निकाला जाने का अनुरोध पत्र भी दिया गया जिससे कि नगर वासियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को परिवहन की सुविधा मिले और उनको आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
Mummy’s Kitchen लेकर आए हैं नवरात्रि स्पेशल: 9358234622






















