जिला पंचायत ने पार्किंग ठेका चेहते को दिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ नें गढ़ गंगा मेले में अपने चेहतों को लाभ दिलाने के लिए कदम उठाना शुरु कर दिया है जिसकी जबरदस्त आलोचना हो रही है। जिला पंचायत हापुड़ ने खुली बोली के आधार पर गंगा मेला स्थल पर पार्किंग का ठेका दो लाख 70 हजार रुपए में छोड़ा है, जो अत्य़धिक कम है। पार्किंग ठेके की बोली में शामिल हुए लोगों न पहले ही पूल बना रखा था। गढ़-गंगा का मेला 16 नवम्बर से 29 नवम्बर तक चलेगा और करीब 30-35 लाख श्रद्धालुओं के मेले में पहुंचने की सम्भावना है।
गढ़-गंगा मेले में लाखों श्रद्धालु अपने-अपने वाहन से पहुंचते है, यदि ठेकेदार ने प्रति वाहन 50 रुपए भी वसूले तो 50 लाख रुपए ठेकेदार के घर में पहुंच जाएंगे। हापुड़ विकास परिषद के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर पार्किंग ठेका टेंडर प्रक्रिया के तहत देने की मांग की है और इस निमित टेंडर राष्ट्रीय समाचार पत्रों व क्षेत्रीय अखबारों में प्रकाशित हो।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483























