पेंशनर्स के लिए खास खबर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड के समस्त पेंशनरों के लिए यह खास खबर है कि ऐसे प्रकरण कोषागारों के संज्ञान में आते रहे है, जिनमें पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु हो जाने के उपरान्त उनके परिजनों द्वारा इसकी सूचना कोषागार को नहीं दी जाती है, जिसके फलस्वरूप कोषागार द्वारा पेंशन / पारिवारिक पेंशन का भुगतान जारी रहता है, तथा बाद में जानकारी मिलने पर अधिक भुगतान की वसूली की कार्यवाही करनी पड़ती है। इस सम्बन्ध में समस्त पेंशनरों / पारिवारिक पेंशनरों के संबंधितों को सूचित किया जाता है कि पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु हो जाने पर इसकी सूचना कोषागार को तत्काल उपलब्ध करायी जाय। यह पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर के परिजनों का नैतिक एवं विधिक कर्तव्य है । यह भी ध्यान रखे कि ऐसे किसी भी प्रकरण में अनियमित भुगतान की धनराशि अनधिकृत है, जिसकी वसूली बैंक के माध्यम से अथवा भू-राजस्व के बकाये के रूप में वसूल किये जाने की कार्यवाही की जाएगी।
अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158






















