हापुड़ में राम बारात की रही धूम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री रामलीला समिति हापुड़ की अगुवाई में शनिवार की रात को हापुड़ में निकाली गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की बारात को देखने के लिए सड़कों पर सैलाब उमड़ पड़ा। राम बारात में मां काली की नृत्य, नवरात्रों में नौ देवियों की झांकी, ब्रह्मा, विष्णु, महेश, श्रीराधा कृष्ण की झाकियां दर्शकों को अपनी ओर खींच रही थी। हापुड़ नगर व आस-पास के ग्रामीण इलाकों से लोग भारी तादाद में राम बारात देखने के लिए सड़कों पर निकल पड़े।
हापुड़ के रामलीला मैदान से शुरु हुई राम बारात, मेरठ तिराहा, तहसील चौपला, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला से पक्काबाग होते हुए गांधी गंज के निकट प्रधान कैम्प पर समाप्त हुई। श्री रामलीला समिति के प्रधान रविंद्र गुप्ता ने झांकी निर्माताओं, बैंड बाजों आदि का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और पुलिस को धन्यवाद दिया। बता दें कि श्री राम बारात मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






















