हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की पालकी सेवा समिति हापुड़ द्वारा नवरात्र के पहले दिन चंडी मैया की भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती ने मैया की आरती की और चंडी महारानी का आशीर्वाद लिया। रविवार से नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है। पहले नवरात्रि पर भक्त भोर में ही चंडी रोड पर स्थित श्री चंडी धाम पहुंचे। पालकी यात्रा निकालने से पहले महारानी का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर में मैया की भव्य आरती की गई। इस अवसर पर मैया को फल, मिठाई, पान आदि का भोग लगाया जिसके बाद श्रद्धालु चंडी महारानी की पालकी को कंधे पर लेकर हापुड़ के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचे। यात्रा चंडी मंदिर से मीनाक्षी रोड से अयोध्यापुरी से तगासराय से रामनिवास इंटर कॉलेज से ब्रह्मनाम वाली गली से बराही मोहल्ला से होते हुए चंडी मंदिर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। इस अवसर पर माहौल चंडी मैया के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मैय्या का स्वागत किया। चंडी महारानी की एक झलक पाने को भक्त बेताब दिखाई दिए। भजनों पर झूमते-नाचते श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था का परिचय दिया। बता दें कि सोमवार को पालकी यात्रा श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर स्वर्ग आश्रम रोड से लाल कोठी से पाठक आटा चक्की से मजिस्ट्रेट कॉलोनी से नई मंडी पक्का बाग से होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम करेगी। इस अवसर पर महंत रवींद्र पोपट, अखिल कुमार अग्रवाल, नवीन आनंद, महेश ट्याला, विनीत, शुभम, विक्की, विनीत आदि भक्त उपस्थित रहे।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






















