राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन व किसान नेता सरदार वी एम सिंह का हापुड में हुआ स्वागत
हापुड सीमन (EHAPURNEWS.COM): किसानों की भलाई के लिए लड़ाई लड़ने वाले किसान नेता का रविवार को हापुड में किसानों ने जोरदार स्वागत किया।राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह रविवार की सुबह मवाना जाते समय कुछ देर के लिए किठौर रोड पर रूके थे।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी एम सिंह को सम्मान पत्र भेंट कर शाल,तिरंगा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।सम्मानित करने वालों में महिला बिग्रेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी,जिला सचिव प्राची खुल्लर,उप जिला प्रवक्ता लोकेश त्यागी,नगर अध्यक्ष संगीता चौधरी,जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी,जिला सचिव मुकेश प्रजापति,प्रशासनिक सदस्य हर्ष त्यागी, नवीन त्यागी,अजय वंश नारायण सिंह त्यागी,मुकुल कुमार त्यागी एडवोकेट, तरूण सिवाग आदि किसान शामिल हुए। किसान नेता ने कहा कि सभी किसान एक जुट रहे तभी अपनी मांगे मनवा सकते हैं।संगठन में ही शक्ति है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






















