👁 1 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर में अजगर को पकड़ते समय उसने एक युवक को काट लिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
दरअसल बुधवार को गांव मुरादपुर में तालाब के पास एक अजगर निकल आया। इसके बाद गांव के ही रहने वाले सलीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तभी अजगर ने सलीम को काट लिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराई गया जिसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है। पीड़ित का उपचार चल रहा है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























