हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत सात नामजद तथा 6 अज्ञात के खिलाफ गजरौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल गजरौला थाना क्षेत्र के गांव गुलालपुर के जंगल में स्थित कृषि फार्म हाउस पर मालिक के पुत्र अनिरुद्ध समेत दो लोगों की हत्या के मामले में यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर चार दिन पहले फार्म हाउस पर आया था और वहां काम करने वाले रतनपाल सिंह को उसने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले में 10 लोगों को हिरासत में भी लिया है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले गजरौला थाना क्षेत्र के गांव गुलालपुर के जंगल में अज्ञात हमलावरों ने मेरठ के मवाना के गांव सीना के रहने वाले अनिरुद्ध और उसके नौकर रतनपाल तथा गढ़ कोतवाली के गांव नयागांव के रहने वाले जीत सिंह पर धारदार हथियार से हमला किया था जिसमें अनिरुद्ध और रतनपाल की मौत हो गई थी जबकि आरोपी चौकीदार जीत सिंह को मृत समझ कर भाग खड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सिंभावली क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर निवासी समेत सात नामजद तथा छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

























