हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बाइक से जा रहे एक दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना जोरदार था कि पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जिसका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय राजपाल निवासी बिहारीपुरा विजयनगर गाजियाबाद अपनी 40 वर्षीय पत्नी मालती के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह पिलखुवा में पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246





























