हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने रविवार को एक मकान पर छापामार कार्रवाई कर 121 पेटी अवैध पटाखे की बरामद की। मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी भी एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
रविवार को पुलिस ने अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक मकान पर छापामार जहां अवैध पटाखे देख पुलिस के होश उड़ गए। आबादी के बीच नियमों को दरकिनार कर लोगों की जान हथेली पर रखकर मकान में पटाखों का भंडारण किया गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 121 पेटी तिल्ली बम की बरामद कर कार्रवाई की और मामले में रिहान पुत्र इनाम तथा शहजाद पुत्र इस्लाम निवासीगण मोहल्ला फूलगड़ी थाना देहात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रिहान पुत्र इनाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि बरामद की गई 121 पेटी पटाखे की कीमत करीब तीन लाख रुपए है।
वेबसाइट और मोबाइल APP बनवाने के लिए संपर्क करें: 9105245101

































