हापुड़: एक और ओयो होटल पर पुलिस की कार्रवाई












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर अवैध रूप से चल रहे एक ओयो होटल पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने छापा मार कर कार्रवाई की है। साथ ही अवैध रूप से चल रहे ओयो को बंद करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एक ओयो होटल के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी जहां नाबालिग जोड़ों को भी प्रवेश दिया गया था। जनपद में बड़े स्तर पर अवैध रूप से ओयो होटल का संचालन हो रहा है जो बिना पंजीकरण के नियम विरुद्ध संचालित हैं। पुलिस का कहना हैकि कार्रवाई का यह क्रम लगातार जारी रहेगा।

हापुड़ कोतवाली पुलिस बल मंगलवार को मोदीनगर रोड पर स्थित ओयो होटल पर पहुंचा और छापामार कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस ने पहले तो रजिस्टर खंगाला और होटल संचालक से सराय एक्ट व अन्य दस्तावेज मांगे। बताया जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन से जुड़े कागजात ओयो होटल का संचालक नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने होटल को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए थोड़ा समय भी संचालक को दिया गया है। पुलिस की कार्रवाई से होटल के संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288









Related Posts

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

Read more

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
error: Content is protected !!