👁 0 views Views
स्वच्छता पर गांवों में निकाली जागरुकता रैली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वच्छता ही सेवा है के उद्घोष के साथ जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों में छात्र-छात्राओं ने एक जागरुकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ ग्राम विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी हापुड़ तथ जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां व बैनर लिए थे जिन पर स्वच्छता के समर्थन में नारे लिखे थे। छात्र-छात्राएं स्वच्छता का उद्घोष भी कर रहे थे।




























