हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में 29 अगस्त को अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में वकीलों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार नौ सितंबर को लगने वाली लोक अदालत का भी हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ ने पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जिसका एक बैनर भी कचहरी गेट पर बार द्वारा लगाया गया है जिसपर लिखा है “हापुड़ पुलिस द्वारा निहत्थे अधिवक्तागण पर किए गए बर्बरता पूर्वक हमले के विरोध में हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ दिनांक 9.9. 2023 को होने वाली लोक अदालत का पूर्णत: बहिष्कार करती है। निवेदक हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़”। आपको बता दें कि प्रदर्शन कर वापस लौट रहे वकीलों पर 29 अगस्त को लाठी चार्ज हुआ था। इसके बाद हापुड़ से शुरू हुई आंदोलन की चिंगारी ने प्रदेश व्यापी रूप ले लिया। लगातार अन्य जिलों और राज्यों की बार का भी हापुड़ बार को समर्थन मिल रहा है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























