श्री णमोकार महामंत्र जाप के लेखन का अभियान
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन मिलन हापुड़ द्वारा भादों के पवित्र मास में श्री णमोकार महामंत्र के लेखन का अभियान चलाकर धर्म प्रभावना को बढाने का कार्य किया जा रहा है। जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार के सौजन्य से श्री णमोकार महामंत्र लेखन की पुस्तिकाओं को उपलब्ध कराया गया है। संयोजक विकास जैन, संयोजिका रेणुका जैन, शिल्पी जैन, नीतू जैन, अर्चित जैन, मनीष जैन, अनिल कुमार जैन से महामंत्र लेखन पुस्तिकाओं को प्राप्त किया जा सकता है। दशलक्षण महापर्व की समाप्ति तक महामंत्र लेखन कार्य पूर्ण कर ले, अक्टूबर के मासिक जैन मिलन मे महामंत्र लेखन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। महामंत्र लेखन से शारीरिक, मानसिक कष्टों का निवारण होकर मन शांत व पवित्र बनता है। सभी जैन भक्तों से महामंत्र लेखन कर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया जा रहा है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























