👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के मामले में अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ता धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। शुक्रवार आज बार काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ताओं को अन्य जिलों की बार का भी लगातार समर्थन मिल रहा है। 9 सितंबर को हापुड़ में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ ने बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























