हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित सबली कट के पास ट्रैक्टर के एक शोरूम में चोरों ने 22 अगस्त की रात शोरूम का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गाजियाबाद की जीएफ सेक्टर-4 वेबसाइट निवासी विक्रम सिंह के शोरूम में घुसे चोरों ने 7 बैटरी, एक इनवर्टर, 5 मोबिल ऑयल की बाल्टी, वर्कशॉप के टूल और अन्य सामान चोरी कर लिया। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विक्रम सिंह ने बताया कि 22 अगस्त की रात को शोरूम का ताला लगाकर सभी कर्मचारी घर लौट गए थे। रात में किसी समय चोर आ धमकेऔर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 23 अगस्त की सुबह जब कर्मचारी शोरूम पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more

























