हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास “परिषद माधव” ने धूम-धाम से मनाया तीजोत्सव भारत विकास परिषद माधव व्दारा दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को तीज उत्सव का आयोजन राजमहल बैंकट हॉल श्री चंडी रोड पर बड़ी धूमधाम से किया गया |कार्यक्रम का शुभारंभ प्रा. अध्यक्ष पंकज सक्सेना, प्रां. महासचिव नरेंद्र शर्मा, प्रां. वित्तीय सचिव कवित बंसल, प्रां. महिला संयोजिका मुक्ता अग्रवाल, प्रा. चेयरमैन (महापुरुष जयंती) अंकुर अग्रवाल तथा स्वाति गर्ग अध्यक्ष श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विधा मंदिर व्दारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बिटिया वृंदा केडिया के द्वारा गणेश वंदना कर आराध्य देव गणपति जी का आवाहन किया गया। पारुल गुप्ता, पारुल गोयल, प्राची, नेहा गर्ग, प्राची माहेश्वरी, समीक्षा माहेश्वरी, मोनिका गर्ग, रुचि, वंदना प्यारा सुंदर व मनमोहक डांस की प्रस्तुति की गई। शैली गर्ग, नीता वर्मा, कविता गर्ग, आरती कंसल व्दारा मनमोहक तीजगीत प्रस्तुत किए गए। राकेश वर्मा व्दारा सुंदर भजन का गायन किया गया। परिषद व्दारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां तू ही मेरा गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत परिषद की माताओं को सम्मानित किया गया।शाखा की महिलाओं व बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पोस्टिंग प्रतियोगिता, राखी सज्जा प्रतियोगिता व मटका सज्जा प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तीज क्वीन पूजा सिंघल, प्रथम रनर-अप रुचि गर्म व द्वितीय रनर अप प्राची माहेश्वरी रही ।प्रांतीय महिला संयोजिका जी ने माधव व्दारा मां तू ही मेरा गौरव कार्यक्रम नू की भूरी भूरी प्रशंसा की । मंच का संचालन शाखा परिवार की बालिकाओं वृंदा केडिया, वसुधा सिंघल, कोमल गुप्ता, एवं विदुषी गर्ग व्यारा किया गया |
कार्यक्रम में नीलम गर्ग, नेहा गर्ग, स्वाति गोयल, नरेश गर्ग, सुरेश केडिया, आशीष गर्ग, अनुज गोयल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम समापन पर महिला संयोजिका कीर्ति सिंघल, एवं श्वेता जिंदल ने सभी प्रतियोगियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं शाखा अध्यक्ष कपिल सिंघल व शाखा सचिव सुधीर गुप्ता व वित्त सचिव आए हुए मुकुल जिंदल ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया इस अवसर पर संजय कृपाल, विपुल मित्तल, अरुण त्यागी, पंकज गर्ग, संजीव जी आड़ वाले, धीरज लवलीन गुप्ता, सुभाष खुराना, रविंद्र माहेश्वरी, राकेश वर्मा, राजीव गर्ग, देवेंद्र माहेश्वरी, अतुल कंसल, दीपक गोयल, गौरव गर्ग सुशील वर्मा, रवि गोयल, साकेत गर्ग, मोहित अग्रवाल, अनुज मित्तल, पुनीत गोयल, सुरेश जिंदल, मयंक गर्ग रवि गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।

























