हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूप नगर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में कासुनी हो गई जिसने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान मोहल्ला जसरूप नगर निवासी तारा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल के परिजनों ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला जसरूप नगर निवासी तारा सिंह का आरोप है कि पास के रहने वाले कुछ लोग लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की जिसका विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित को बेरहमी से पीट कर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान में तारा सिंह घायल हो गया जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संयुक्त पेंशनर्स कल्याण संस्था ने काला दिवस मनाने का लिया फैसला
🔊 Listen to this संयुक्त पेंशनर्स कल्याण संस्था ने काला दिवस मनाने का लिया फैसला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संयुक्त पैशनर्स कल्याण संस्था की मेरठ में बैठक आयोजित हुई जिसमें संयुक्त…
Read more
























