हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव पीरनगर सूदना निवासी पादरी महेंद्र और उसकी पत्नी के खिलाफ गाजियाबाद के मोदीनगर थाना पुलिस एनएसए और गैंगस्टर में कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। साथ ही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल आरोपियों की अपार संपत्ति पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही है।
महेंद्र और उसकी पत्नी ने पिछले 10 वर्षों में 100 से अधिक लोगों का धर्मांतरण कराया है। पादरी द्वारा संचालित ट्रस्ट बेथहलम गोस्पेल की बिल्डिंग गांव लोधिपुर में है। ट्रस्ट की दो मंजिला बिल्डिंग के साथ-साथ पादरी का हापुड़ के सूदना में निर्माणाधीन मकान भी है। बताया जा रहा है कि अन्य स्थानों पर भी आरोपी दंपति की संपत्ति है। पुलिस ने आरोपी दंपति पर एनएसए और गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT





























