कानपुर में जीएसटी अधिकारियों की हरकत से हुई व्यापारी के ट्रक ड्राइवर की मौत से व्यापारी खफा










कानपुर में जीएसटी अधिकारियों की हरकत से हुई व्यापारी के ट्रक ड्राइवर की मौत से व्यापारी खफा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ0प्र0 जिला हापुड़ ने कानपुर में जीएसटी अधिकारियों द्वारा गैर कानूनी तरीके से बंधक बनाकर व्यापारी के ट्रक ड्राइवर बलवीर सिंह की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी हापुड़ प्रहलाद सिंह को सौंपा और मांग की कि ट्रक ड्राइवर की मौत के लिए दोषियों को तुरंत गिरफतार किया जाए व सभी दोषी कर्मचारियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए। इसके साथ ही मृतक ड्राइवर बलवीर सिंह के परिजनों को तुरंत 50 लाख का मुआवजा दिया जाए तथा मुक़दमे की जांच उच्च स्तरीय एजेंसी द्वारा कराई जाए मुक़दमे की सुनवाई भी फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा की जाए, जिससे मृतक बलवीर सिंह को शीघ्र न्याय मिल सके ।मंडल के जिला अध्यक्ष प्रदीप गर्ग (हाइड्रो वाले) ने कहा कि राज्य जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यापरियों व उद्यमियों की गाड़ियों को अनावश्यक रास्ते मे उगाही की नीयत से रोककर उत्पीड़न करते हैं। आर्थिक शोषण की मंशा पूरी न होने पर अनावश्यक वज़ह बताकर गाड़ियों को भौतिक सत्यापन के नाम पर कई -कई दिन रोका जाता है। मानवीय भूल को कर चोरी बताकर व्यापरियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कारवाई की जाए।


ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग (हाइड्रो वाले), संरक्षक विजेंद्र गर्ग (लोहे वाले), जिला उपाध्यक्ष संजय डावर ,जिला उपाध्यक्ष अंकुर गोयल, जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल, संघठन मंत्री नितिन गर्ग लोहे वाले, जिला मंत्री मनीष सिंहल जिला मीडिया प्रभारी दीपक बंसल, कार्यकारिणी सदस्य भारत गर्ग, विनोद थापर, यशपाल तनेजा, आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!