हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना धौलाना के अंतर्गत सपनावत नहर में गांव डहाना के एक युवक की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई। बताते हैं कि गांव डहाना का एक 19 वर्षीय युवक आज खेतों से चारा लेने जा रहा था कि वह अचानक नहर में जा गिरा। युवक ने शोर मचाया जिसे सुनकर राहगीर मौके पर एकत्र हो गए और सपनावत चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

गोताखोरों ने युवक को बचाने का काफी प्रयत्न किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बता दें कि आजकल सपनावत नहर पूरे उफान पर है और पानी किनारे तक चलता है। काफी कोशिश के बाद भी युवक को नहीं बचाया जा सका।































