👁 0 views Views
हापुड़, सिंभावली (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में कार सवार से दबंगई का मामला सामने आया है। दरअसल मामला शुक्रवार का है जब सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बंगोली निवासी उमेश कुमार यादव अपनी कार में सवार होकर सिंभावली की ओर जा रहे थे कि रास्ते में उनपर दूसरी कार में सवार होकर आए दबंगों ने हमला कर दिया। उमेश ने आऱोप लगाया है कि कार को पहले ओवरटेक किया गया जिससे उनकी कार सड़क से उतर गई और उसके बाद दबंगों ने उनपर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची सिंभावली पुलिस मामले की जांच कर रही है।


























