हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोविड-19 वायरस का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है,जो रोजाना लोगों को अपनी चपेट में लेकर नित नए रिकार्ड स्थापित कर रहा है।
यदि जनपद के आकड़ों पर नजर डालें तो यह स्पष्ट दृष्टि गोचर होता है कि जनपद में 2 अप्रैल को दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे और अब यह संख्या औसतन प्रति दिन 12 मरीज तक पहुंच गई है। यदि लोग नहीं संभले और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन नहीं किया तो यह स्थिति खतरनाक साबित होगी। अब ऐसा कौन सा इलाका बचा है जहां कोरोना ने दस्तक नहीं दी हो और हर उम्र के लोगों को चपेट में नहीं लिया हो।
































