हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा में रविवार को बरसात की वजह से एक गाड़ी सड़क में धस गई। इंटरलॉकिंग टाइल्स के नीचे बिछी मिट्टी ढह गई जिसके कारण यह हादसा हुआ। कार चालक को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और उसका हाल जाना जो पूरी तरह स्वस्थ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले साल भी यही हाल हुआ था जिसके कारण लोग घायल हो गए थे।
हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा में कुछ दिन पहले सीवर लाइन बिछाने का काम हुआ था। बरसात में एक बार फिर क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई जहां रविवार को सड़क धंसने से लोगों की आवाजाही बेहद प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को मामले में ध्यान देना चाहिए और इसकी जांच होनी चाहिए। राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा इस दौरान नहीं हुआ।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536
























