हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में लगी आग ने भयंकर रूप ले लिया और देखते ही देखते जमीन में तरेड आ गई, खिड़कियों के शीशे भी चटक गए। इस दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई। मामले की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई लेकिन लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे सीएफओ मनु शर्मा ने दमकल कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी की गली नंबर-1 में बैंक के पूर्व मैनेजर सतेंद्र सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह रहते हैं जिनकी पत्नी मीनाक्षी शुक्रवार की शाम को खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। जैसे ही उन्होंने गैस चालू की तो भयंकर आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने से आसपास की खिड़कियां भी चटक गई, जमीन में तरेड आ गई, लाखों रुपए का नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। संकरी गली होने की वजह से दमकल की दोनों गाड़ियों को बाहर रखा गया और पाइप के माध्यम से आग पर काबू पाया।






















