हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कावड़ यात्रा और ईद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए गढ़मुक्तेश्वर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है. साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस की पैनी निगाह है। गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह व पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त की। पुलिस ने अतिसंवेदनशील, संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में जाकर सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी ने इस दौरान पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की और लोगों से अपील की कि किसी भी स्थिति में अफवाहों पर ध्यान ना दें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस को तुरंत मामले से अवगत कराएं।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























