खुराफातियों पर पुलिस की पैनी निगाह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मंगलवार की देर शाम कावड़ यात्रा और ईद उल अजहा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की जहां क्षेत्रवासियों से शांति व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बाबूगढ़ कोतवाल का कहना है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार लोगों से अपील की जा रही है। पुलिस का कहना है कि खुराफातियों और हिंसक प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह है जिसकी जिम्मेदारी बीट कांस्टेबल को दी गई है जो इन खुराफातियों का ब्यौरा जुटा रहे हैं। क्षेत्र में पैदल गश्त के दौरान बाबूगढ़ पुलिस ने सभी से कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। इस दौरान बाबूगढ़ पुलिस ने मुख्य बाजार, डिपो रोड, अंबेडकर चौराहा आदि क्षेत्र में गश्त की।

























