हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): क्षेत्रीय इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में हो रही जोरदार बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से खादर में गंगा के बीच बने टापू पर पालेज की खेती भी बह गई जिससे किसान बेहद परेशान है। पिछले चार दिनों से पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर दिखने लगा है। रविवार की सुबह तक गंगा का जलस्तर बढ़कर 197.90 मीटर तक पहुंच गया। 24 घंटे में हुई 65 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।

यदि बाढ़ की स्थिति बनती है तो कई गांवों का संपर्क आपस में टूट जाएगा। जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को गंगा तटीय क्षेत्रों में भेजकर ग्रामीणों से बात की जा रही है। एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि बाढ़ चौकी स्थापित करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। फिलाल जल स्तर सामान्य स्थिति में है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























