👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जेईई की निशुल्क कोचिंग लेने के लिए 62 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। नीट और यूपीएससी की सूची सोमवार आज प्रकाशित की जाएगी जो एक जुलाई से कॉलेज में बने कोचिंग सेंटर में शुरू होगी।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी कॉलेज में अभ्युदय योजना के तहत एक जुलाई से कोचिंग का सत्र शुरू होने जा रहा है जिसके लिए अभ्यर्थियों द्वारा किए गए आवेदन के बाद साक्षात्कार हुए। रविवार को विकास भवन में जेईई की कोचिंग के लिए पात्र 62 अभ्यर्थियों की सूची चस्पा की गई। जेईई की कोचिंग के लिए 82 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 62 का चयन हुआ है जो एक जुलाई से होने वाली निशुल्क कोचिंग में हिस्सा लेंगे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























