👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव ढोलपुर में रविवार की सुबह खेतों पर काम करने गए एक व्यक्ति पर कुछ दबंगों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया जिससे किसान को कई जगह चोट आई है। पीड़ित किसान की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सोनम पत्नी अजय ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति रविवार की सुबह खेतों पर काम करने के लिए गया हुआ था। इस बीच कुछ दबंग आ धमके और गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और देखते ही देखते फावड़े से हमला कर दिया जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।























