👁 0 views Views
25 जून लोकतंत्र का काला दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 25 जून का दिन लोकतंत्र का काला दिवस है, जब कांग्रेस की केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर देश में आपातकाल लगाया था और विपक्षी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जेल में ठूंस कर उन्हें यातनाएं दी गई। आज भी उन यातनाओं की दास्तान सुनकर मन कांपने लगता है।
यह कहना है कि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल का। आपातकाल के दिनों का वह स्मरम करते हुए कहते है कि हापुड़ के सैकड़ों कार्यकर्ता जेल गए और उन्हें निर्दयता पूर्वक यातनाएं दी गई। कांग्रेस सरकार की ज्यादतियों का आज भी स्मरण होते ही मन कांप उठता है। यह लोकतंत्र के इतिहास में काला दिवस है।
I.I.E.M. में एडमिशन के लिए कॉल करें : 9837791132, 9837791131 पर

























