👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कांग्रेसियों ने नगर की सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया है और उन्होंने आरोप लगाया है कि सम्पन्न इलाकों में ही सफाई कर्मचारी जाते हैं जबकि कमजोर बस्तियां सफाई से अछूती है।
पूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल आदि कांग्रेसजनों ने स्वास्थ्य अधिकारी राजेश यादव को नगर की सफाई व्यवस्था से अवगत कराया और मांग की कि कमजोर बस्तियोंं में सफाई अभियान चलाया जाए। स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई का आश्वासन दिया है।

























