हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस की बाइक सवार दो बदमाशों से सोमवार की रात मुठभेड़ हो गई। बक्सर रेगुलेटर के पास चेकिंग कर रही पुलिस ने जब बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश का नाम आशु उर्फ आस मोहम्मद पुत्र चांद बंजारा निवासी मोहल्ला घोड़ा फार्म गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ है जो कि बेहद शातिर किस्म का अपराधी है जिसके ऊपर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से बाइक और अवैध असलहाबरामद किया है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि सिंभावली पुलिस सोमवार की देर रात बक्सर रेगुलेटर पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबीर ने सूचना दी कि बाइक सवार दो बदमाश वैठ गांव की ओर से आ रहे हैं। पुलिस ने अभियुक्तों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश आशु गोली लगने से घायल हो गया जिसका साथ ही मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि आस मोहम्मद के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं जो वर्ष 2022 से सिंभावली थाने में दर्ज चोरी के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस अन्य साथी की तलाश कर रही है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बाइक और अवैध असलहा बरामद किया है।






















