पिलखुआ में पकड़ा गया सरकारी चावल












पिलखुवा, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):जिलाधिकारी अदिति सिंह के नेतृत्व में कार्य करते हुए शुक्रवार को उप जिलाधिकारी धौलाना विशाल यादव व जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार द्वारा जनपद गाजियाबाद के भोजपुर के सरकारी गोदाम से 200 कट्टे चावल को दिल्ली ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी धौलाना व जिला पूर्ति अधिकारी ने ट्रक को रुकवाया तथा जाँच की। चालक ने बताया कि यह चावल बिट्टू उर्फ सन्देश पिलखुवा के द्वारा दिल्ली भेजा जाना था। चालक द्वारा दिए गए बयान के उपरांत आरोपी व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया। मौके पर उप जिलाधिकारी धौलाना, जिला पूर्ति अधिकारी हापुड़, डिप्टी आरएमओ, ए आर ओ, सप्लाई इंस्पेक्टर धौलाना व गढ़, मार्केटिंग इंस्पेक्टर धौलाना उपस्थित थे।

ये भी देखें : हापुड़ के सावित्री बीज भंडार पर किसानों ने लगाया संक्रमित बीज बेचने का आरोप

https://www.youtube.com/watch?v=DYSFN9cyyxk&t=31s










Related Posts

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

Read more

दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
error: Content is protected !!