हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ के मोहल्ला न्यू शिवपुरी के शुभम गुप्ता को चेक बाउंस व धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस सपा नेता के मकान पर कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। पुलिस को पता चला कि सपा नेता भी घर पर ही मौजूद है तो पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया जिसके खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर कुर्की के भी आदेश जारी किए हुए थे। सपा नेता शुभम गुप्ता के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है जो न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस कुर्की के लिए शुभम गुप्ता के घर पहुंची और मौका देखकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























