लावारिस वाहनों की नीलामी से मिले 5 लाख 76 हजार रूपए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात थाना पर वर्ष 2019-2021 तक के थाने पर पड़े 42 वाहनों का निस्तारण नीलामी के माध्यम से करके पांच लाख 76 हजार रूपए में मंगलवार को कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर 30 मई 2023,मंगलवार को थाना हापुड़ देहात पर वर्ष 2019-2021 तक के अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल व लावारिस एवं सीजशुदा 42 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया।
नीलामी के दौरान कुल 42 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की गयी, जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 5,76,000/- (05 लाख 76 हजार रूपये)लगायी गयी। नीलाम किए गए वाहनों में 10 चार पहिया वाहन , 32 दो पहिया वाहन शामिल हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























