दशहरा पर मां गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान कर पुण्य कमाया। इसके अतिरिक्त जनपद की नहरों और तालाबों में भी लोगों ने स्नान किया। मंगलवार की भोर में श्रद्धालुओं ने घर पर भी गंगा जल के साथ स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की। गंगा स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
गंगा दशहरा स्नान हेतु पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि इलाकों से लाखों की तादाद में तीर्थयात्री, कारों, दुपहिया वाहनों, ट्रैक्टर ट्रालियों तथा अन्य वाहनों से बृजघाट गंगा तट पर पहुंचे। तीर्थ यात्रियों ने गंगा स्नान कर मां गंगा का पूजन किया और असहाय व निर्धनों को भोजन कराया। बृजघाट पर जगह-जगह भंडारे भी किए गए। कहते है कि इस दिन गंगा स्नान कर पूजा अर्चना व दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इसलिए मनाते हैं गंगा दशहरा पर्व- भगीरथी की तपस्या के बाद मां गंगा इस धरा पर अवतरित हुई उस दिन ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की दशमी थी। इसलिए आज के दिन ज्येष्ठ माह का गंगा दशहरा पर्व मनाते है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























