👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 31 मई तक तेज आंधी और बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी अंचलों में कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका जताई है। साथ ही पूर्वी स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना व्यक्त की है। यूपी में गत 30 मई तक आंधी और बारिश के आसार बने रहेंगे। हिमाचल प्रदेश के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है तो वहीं दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान पर एक चक्रवातीय दबाव भी विकसित हुआ है जिसके चलते प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662























