हिन्दी राष्ट्रीय एकता की पहचान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के दिल्ली रोड स्थित यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में हिंदी कामकाज निरीक्षण के दौरान अजय कुमार (सहायक निदेशक राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय भारत सरकार) ने कहा कि हिंदी जनमानस की भाषा है,यह भारत की निष्ठा,श्रृद्धा एवं आत्मा से जुड़ी हुई है।
हिंदी राष्ट्रीय एकता की प्रतीक और भारतीयों की पहिचान है।
दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय की प्रबंधक अनुराधा द्विवेदी ने कहा कि हिंदी हमारी रगों में रची बसी है।यह भाषा अत्यंत सरल सुबोध एवं सुगम है।
राजभाषा अधिकारी रजनी जोशी ने कहा कि अन्य भाषाएं तारामंडल हैं तो हिंदी पूनम का चांद है।
हापुड़ इकाई के राजभाषा सचिव धीरज शर्मा ने कहा कि हिंदी राष्ट्रीय चेतना की संवाहक है।
इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रियंका त्यागी ने कहा कि भारत के हर व्यक्ति को हिंदी भाषा में संवाद करने में आसानी होती है। शाखा अधिकतम कार्य हिंदी में कर रही है।इंश्योरेंस कंपनी के पश्चात भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा का भी निरीक्षण किया गया। लता नीरजा तिवारी प्रमोद कुमार,बीरेंद्र सिंह का सहयोग रहा।
चर्म रोग, फंगल (दाद), गंजेपन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर























