सच्चा सुख सेवा भक्ति से मिलता है
हापुड, सीमन /सुरेश जैन (ehapurnews.com): आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य अनुमान सागर महाराज तथा समक सागर महाराज का बृहस्पतिवार को गुलावठी से पदयात्रा करते हुए हापुड़ नगर में मंगल प्रवेश हुआ। जैन भक्त उनके साथ पदयात्रा करते हुए श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पहुंचे जहां उन्होंने जैन भक्तों को प्रवचन देते हुए कहा कि धर्म के चार पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष है। मानव केवल दो पुरुषार्थो अर्थ तथा काम में ही व्यस्त रहता है। धर्म तथा मोक्ष पर ध्यान नहीं देता है। मनुष्य धन, वैभव, अच्छे मकान, अच्छे व्यापार, अच्छी नौकरी में ही सुख को खोजता रहता है किन्तु उसे सच्चा सुख नहीं मिलता है।सच्चा सुख तो तप ,त्याग, साधना, सच्चे देव शास्त्र गुरु की सेवा भक्ति में ही मिल सकता है। जैन समाज के अशोक जैन, सुखमाल जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, सुशील जैन, आकाश जैन, सचिन जैन, अर्चित जैन, पुलकित जैन, आर के जैन एडवोकेट,अंकुर जैन, रेणुका जैन, सरोज जैन, बीनू जैन एडवोकेट आदि उपस्थित थे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































