बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर किया घायल











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की सुबह 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग महिला के बाए हाथ पर बंदरों ने काट लिया जिससे वह घायल हो गई। आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर निवासी 68 वर्षीय हसीना बेगम पत्नी महमूद अली सोमवार की सुबह घर से दूध लेने के लिए निकली थी कि रास्ते में बंदरों के झुंड ने हसीना बेगम पर हमला कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग महिला द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए जिन्होंने किसी तरह बंदरों के चुंगल से महिला को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का जबरदस्त आतंक है जिसकी वजह से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। अभी तक किसी ने भी आवारा कुत्तों और बंदरों से निजात दिलाने के लिए पहल नहीं की है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्कूल से आने-जाने वाले छात्रों पर भी यह बंदर कभी भी हमला कर देते हैं। आपको बताते चलें कि बंदर इससे पहले भी गांव के 10 लोगों पर बंदर हमला कर चुके हैं।

हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!