गर्मी में जल सेवा ही श्रेष्ठ सेवा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव उपैड़ा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की ग्रामीणों ने लोगों के सहयोग से मीठ शर्बत की प्याऊ लगाई और बड़ी संख्या में राहगीरों ने रुह अफजाल शर्बत पीकर भीषण गर्मी से राहत महसूस की। कहते हैं कि भीषण गर्मी में जल सेवा श्रेष्ठ सेवा है और इस पुण्य कार्य की किसी से तुलना नहीं की जा सकती।
सोमवार की सुबह गांव उपैड़ा के ग्रामीण बड़े-बड़े बर्तनों में शीतल जल व मीठे शर्बत ट्रैक्टर ट्राली में रख कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे और राहगीरों को शर्बत परोसना शुरु कर दिया। देखते ही देखते थ्री व्हीलर, मयूरी, साइकिल व दुपहिया वाहन सवार रुकते चले गए और नौजवानों ने बड़े ही आदर और सम्मान के साथ राहगीरों को शीलत जल पिलाया। राहगीरों ने शीलत जल पीकर गर्मी से राहत महसूस की। गर्मी में जल सेवा श्रेष्ठ सेवा है, इस उक्ति को गांव उपैड़ा के ग्रामीणों ने चरितार्थ कर दिखाया है।






















