👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मेरठ खुर्जा रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने का कार्य किया जा रहा है जहां कुछ दिन पहले सीमेंट के बॉक्स लगाए गए थे। अब जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई का कार्य प्रारंभ हो गया है और अंडरपास बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
आपको बता दें कि अंडरपास बनाने की प्रक्रिया काफी जोरों-शोरों से चल रही है जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच चुकी है जिसने खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। अंडर पास बनने से सैकड़ों की संख्या में गुजरने वाले लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि कुछ दिन पहले एक कॉलोनी की महिलाओं ने हंगामा किया था और अंडरपास का विरोध किया था जिनका कहना है कि अंडरपास बनने से उनके कॉलोनी के दरवाजे खुलने में परेशानी होगी।






















