हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को मदर्स-डे बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जहां कविता प्रतियोगिता, हैंड पेंटिंग, लेडी फिंगर पेंटिंग, हैड पंटिंग, हैंड इम्प्रेशन, पेंसिल पेंटिंग, ग्रीटिंग मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माता के प्रति अपना प्रेम जहिर किया। वहीँ कक्षा छ से आठ के छात्र छात्राओं ने नॉन फ्लेम कुकिंग एक्टिविटी में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय की चेयरपर्सन जयश्री तोमर एवं प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने बताया कि बच्चों द्वारा प्रदर्शित अपनी माताओं के लिए प्रेम सच मुच अद्भुत अनुभूति है। उन्होंने विद्यालय से जुड़े सभी माताओं को मदर्स दे की हार्दिक बधाई दी | विद्यालय की समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का इस आयोजन को सफल बनाने में सम्पूर्ण सहयोग रहा।
बता दें कि हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बाईपास के पास एसए इंटरनेशनल स्कूल है जहां छात्रों ने अपनी प्रतिभाओं को दिखाया। इस दौरान प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने सभी छात्रों का मनोबल बढ़ाया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























