हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय पुलिस ने नौजवानों को मादक पदार्थ सप्लाई कर धन अर्जित करने वाले तीन बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक स्कूटी,दो चाकू, तमंचा,कारतूस तथा छह किलो छह सौ ग्राम डोडा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस रात रामपुर रोड पर पुरानी चुंगी के निकट वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक सफेद स्कूटी पर सवार तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपी गुलावठी के आकिल व अफजाल व तथा शिवदयाल पुरा हापुड़ के सलमान है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे नौजवानों को डोडा सप्लाई करके धन कमाते है। पुलिस ने तीनों के बैग से छह किलो छह सौ ग्राम डोडा, स्कूटी, चाकू,तमंचा, कारतूस बरामद किए है।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996





























