सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गन ततारपुर बाईपास पर मंगलवार की रात को कैंटर व कार में हुई भिड़ंत के फलस्वरुप तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। पुसिल ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए है।
पुलिस के अनुसार एक कैंटर जो दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था कि ततारपुर बाईपास पर सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। भिडं़त इतनी जबदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार आसिफ व शोहेब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कैंटर चालक राम किशोर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार मुरादाबाद से दिल्ली जा रही थी।
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:


























